• Sun. Jun 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

त्विषा शर्मा केस में सीबीआई ने किस तरह से ‘मौत की घटना’ को किया रीक्रिएट

Byadmin

Jun 1, 2026


सीबीआई की टीम ने सोमवार को पुतलों का इस्तेमाल किया

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, सीबीआई की टीम ने सोमवार को पुतलों का इस्तेमाल किया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

भोपाल में त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने सोमवार को पुतलों का इस्तेमाल करके घटना के सीन को दोबारा से तैयार किया.

12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में त्विषा शर्मा का शव मिला था.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि सीबीआई सोमवार को फॉरेंसिक और क्राइम सीन विशेषज्ञों के साथ 12 मई की रात की घटनाओं का विस्तृत ब्यौरा जानने के लिए घटनास्थल पर गई थी.

इस दौरान त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह भी मौजूद थीं जो फ़िलहाल सीबीआई हिरासत में हैं.

सीबीआई अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि सीबीआई ने अभियुक्तों से उस घटना के बाद की परिस्थितियों का विवरण देने को कहा, जब त्विषा घर में मृत पाई गई थीं.

By admin