• Fri. Sep 22nd, 2023

24×7 Live News

Apdin News

दुनिया में भारतीय प्रवासियों की संख्या अधिक, खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा इंडियन; दूसरे नंबर पर कौन?

Byadmin

Sep 16, 2023


नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Indian Migrants in worldwide: चाहे काम की तलाश हो या घूमने और रहने की बात हो, अधिकत्तर भारतीय विदेशों में रहने का शौक पाल रहे है। इसमें से ज्यादातर भारतीय IT पेशेवर से जुड़े हुए होते है, जो काम के लिए अमेरिका जाते है।

पैसे और लाइफस्टाइल को देखते हुए अधिकत्तर भारतीय अमेरिका या खाड़ी देशों में ही सेटल होने का मन बना लेते है। स्टैटिस्टा और जागरण की रिसर्च के मुताबिक, 2020 में दुनिया भर के किसी भी देश की तुलना में भारत के सबसे अधिक लोग विदेश में रहते थे।

काम की तलाश में भारतीय जा रहे विदेश

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रवासन रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक, इस साल देश में जन्मे 1.79 करोड़ लोग काम की तलाश में अपनी मातृभूमि को छोड़कर बाहर गए है। ये प्रवासी भारत सरकार के लिए एक शक्तिशाली संसाधन से कम नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रवासी अर्थव्यवस्था में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इसका कारण यह है कि प्रवासी भारतीयों से मिलने वाला धन प्रत्यक्ष रूप से भारत के विदेशी निवेश प्रवाह से अधिक देखा गया है। भारतीय प्रवासियों की ही वजह से ज्ञान से लेकर तकनीकी प्रसार को भी गति मिली है।

इसे भी पढ़े: अंतरिक्ष में सफल अभियानों से बढ़ी ISRO की धाक, छोटे उपग्रहों की लांचिंग के लिए इसरो ने विकसित किया है SSLV

भारतीयों की पंसदीदा देश कौन से?

रिपोर्ट के अनुसार, जिन देशों में भारतीय सबसे ज्यादा शिफ्ट हो रहे हैं उनमें खाड़ी देश सबसे ऊपर हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका है। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 34 लाख 71 हजार 300 लोग संयुक्त अरब अमीरात में रहते है। वहीं, अमेरिका में 27 लाख 23 हजार 764 भारतीय प्रवासी रह रहे है। इसके अलावा 25 लाख 2 हजार 337 भारतीय प्रवासी, सऊदी अरब में रह रहे है।

अंतरराष्ट्रीय प्रेषण में भारत को 2020 में 83.15 अरब डॉलर प्राप्त हुए है। इसमें 60 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर और 43 अरब डॉलर के साथ मेक्सिकों तीसरे स्थान पर हैं। विदेश में रहने वाले मजदूरों/श्रमिकों द्वारा उनके घरेलू देशों में भेजे गए धन को अंतरराष्ट्रीय प्रेषण कहा जाता है।

इसे भी पढ़े: One Nation One Election के जरिए एक तिहाई रह जाएगा चुनाव पर खर्च; समझें कैसे होगा ये कमाल

By admin