• Sun. Aug 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी के वीडियो विवाद के बीच ज़करबर्ग ने यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के लिए मांगी माफ़ी

Byadmin

Aug 5, 2026


मार्क ज़करबर्ग

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मेटा के चीफ़ मार्क ज़करबर्ग ने सीएसएएम कंटेंट के लिए माफ़ी मांगी है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बीबीसी को सूत्रों ने पुष्टि की है कि मार्क ज़करबर्ग ने सीएसएएम कंटेंट, डीपफ़ेक कंटेंट और प्लेटफ़ॉर्म चलाने में हुई ‘ग़लतियों’ के लिए भारत सरकार से माफ़ी मांगी है.

मार्क ज़करबर्ग की माफ़ी ऐसे समय आई है जब सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक से पीएम मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने के लिए माफ़ी की मांग की थी.

बीते महीने बीबीसी-आई की एक पड़ताल में पाया गया था कि मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम भारत में पैसे लेकर ऐसे विज्ञापन चला रहा है, जिनके ज़रिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (सीएसएएम) का प्रसार हो रहा है.

बीबीसी को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली थी.

By admin