• Mon. May 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान जंग पर रुबियो ने दिए ‘जल्द अच्छी ख़बर’ के संकेत, ईरानी मीडिया ने कहा अमेरिका की ओर से ‘अटकी’ है बात

Byadmin

May 25, 2026


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान के साथ समझौते के संकेत दिए हैं

इमेज स्रोत, Julia Demaree Nikhinson / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान के साथ समझौते के संकेत दिए हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ संभावित समझौते का रविवार को संकेत देते हुए कहा है कि ‘शायद आज थोड़ी देर में और ख़बरें सामने आएंगी.’

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बग़ाई ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका और ईरान के बीच रुख़ में नजदीकी ज़रूर आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अहम मुद्दों पर समझौता हो जाएगा.

बातचीत को लेकर जारी सरगर्मी से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है.

हालांकि, देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत ‘व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से’ जारी है और उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को किसी भी समझौते में जल्दबाज़ी न करने का निर्देश दिया है.

उधर ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से कहा गया है कि समझौता अमेरिका की ओर से लगाई गई पाबंदियों की वजह से ‘अटका’ हुआ है.

By admin