• Tue. Jun 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश एमएलसी का नामांकन क्यों नहीं भर पाए, कई तरह के कयास

Byadmin

Jun 9, 2026


दीपक प्रकाश

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, फिलहाल दीपक प्रकाश का बिहार में मंत्री बने रहा मुश्किल दिख रहा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को लेकर एक नया सियासी सवाल खड़ा हो गया है.

राज्य में 18 जून को विधान परिषद का चुनाव होने जा रहा है, जिसके लिए एनडीए के नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, लेकिन इनमें दीपक प्रकाश का नाम शामिल नहीं है.

दीपक प्रकाश मौजूदा समय में बिहार के पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन वो न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं.

संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक़ दीपक प्रकाश को मंत्री बने रहने के लिए छह महीने के अंदर किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है.

बिहार में विधान परिषद के लिए अगला चुनाव मार्च 2027 में होगा. यानी अगर उस वक़्त दीपक प्रकाश को विधान परिषद की सदस्यता मिल भी जाए तो फ़िलहाल उन्हें अपना मंत्री पद गंवाना पड़ सकता है.

By admin