• Sun. May 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को लेकर किया अहम दावा, होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने पर ये कहा

Byadmin

May 24, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि ईरान के साथ ‘समझौता लगभग तय’ है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता ”काफ़ी हद तक तय” हो चुका है. इसका ब्योरा जल्द बताया जाएगा.

उन्होंने शनिवार को कहा कि इस समझौते में होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना भी शामिल होगा.

हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी.

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने सरकारी टीवी से कहा कि पिछले एक हफ़्ते में अमेरिका और ईरान के रुख़ में कुछ नरमी आई है. लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि इसका मतलब यह नहीं है कि मुख्य मुद्दों पर सहमति बन गई है.

उन्होंने अमेरिका पर “विरोधाभासी बयान” देने का आरोप भी लगाया.

By admin