• Tue. Jun 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तृणमूल कांग्रेस का संकट बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कैसे फ़ायदा पहुंचा सकता है?

Byadmin

Jun 9, 2026


ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद कई लोगों ने बाग़ी रुख़ अपनाया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सांसद कल्याण बनर्जी को पार्टी चीफ़ व्हिप बनाया है. टीएमसी सांसदों के बग़ावती रुख़ पर कल्याण बनर्जी ने उन्हें निशाने पर लिया है.

कल्याण बनर्जी ने “बाग़ी सांसदों के बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और शुभेंदु अधिकारी से मिलकर बीजेपी के साथ” होने का आरोप लगाया है.

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया था कि उनके साथ 20 सांसद हैं और उन्होंने लोकसभा स्पीकर से सदन में अलग बैठाने की मांग की है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी विधायकों के अलग गुट के बाद अब लोकसभा में टीएमसी के लिए समस्या खड़ी हो सकती है.

मंगलवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक प्रेस कॉफ़्रेंस में कहा, “मुझे नहीं पता कौन क्या दावा कर रहा है लेकिन चौबीस घंटे हो गए हैं और जिस चिट्ठी का ज़िक्र काकोली घोष दस्तीदार ने किया है, वह अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है. यह चिट्ठी अभी तक किसी ने नहीं देखी है.”

By admin