• Sun. May 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दुनिया के ‘सबसे प्रदूषित’ कहे गए मेघालय के इस शहर में अब कैसे हैं हालात?

Byadmin

May 24, 2026


मेघालय और असम की सीमा पर बसा बर्नीहाट कभी एक छोटा-सा कस्बा हुआ करता था.
लेकिन 1990 के दशक के आख़िरी वर्षों में यहां तेज़ी से औद्योगिकीकरण शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह उत्तर-पूर्व भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में बदल गया.

इमेज स्रोत, Prabhat Kumar/BBC

इमेज कैप्शन, मेघालय और असम की सीमा पर बसा बर्नीहाट कभी एक छोटा-सा कस्बा हुआ करता था. लेकिन 1990 के दशक के आख़िरी वर्षों में यहां तेज़ी से औद्योगिकीकरण शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह पूर्वोत्तर भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में बदल गया

कुछ शहर अपनी ख़ूबसूरत फ़िज़ाओं के लिए याद रखे गए और कुछ अपनी ज़हरीली हवाओं के लिए.

पर कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां एक तरफ़ बेशुमार ख़ूबसूरती भी है, तो दूसरी तरफ़ इस ख़ूबसूरती को हर दिन फ़ीका करता प्रदूषण भी.

दस दिन पहले हम भारत के पूर्वोत्तर इलाके के एक ऐसे ही इलाक़े में पहुंचे थे.

पूर्वोत्तर भारत वैसे तो अपनी वादियों के लिए मशहूर है, लेकिन दो साल पहले आईक्यू एयर नाम की एक स्विस संस्था ने यहां के एक इलाक़े (बर्नीहाट) को दुनिया का सबसे प्रदूषित मेट्रोपॉलिटन एरिया बताया.

यह संस्था दुनियाभर में हवा की गुणवत्ता को मॉनिटर करती है.

By admin