डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नजीते आ रहे हैं। अभी तक के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वही महागठबंधन एक बार फिर से फेल होती दिखाई दे रही है।
दोपहर 2: 55 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार NDA, 204 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।इस बीच सोशल मीडिया पर राज्य के राजनीतिक मिजाज को दिखाने वाले मीम्स की बाढ़ आ गई है।
भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन (NDA) बिहार की 243 सीटों में से लगभग 204 सीटों पर आगे चल रहा है। इसी के साथ NDA भारी जीत की ओर अग्रसर दिख रहा है। राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन कई प्रमुख इलाकों में पिछड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
सुबह से जिन परिणामों का सभी को इंतजार था। दोपहर आते-आते काफी हद तक मामला साफ हो गया।इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कुछ मजेदार मीम्स पर आइये नजर डालते हैं।
एक मीम में लिखा था, ‘नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं।’ बता दें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज यानी 14 नवंबर को जन्मदिन मनाया जाता है।
Nehru ji watching Congress’ performance on his birthday #BiharElection2025 pic.twitter.com/lviaIhGkm5
— Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
एक अन्य मीम में प्रशांत किशोर को निशाना बनाते हुए मनोज बाजपेयी का मशहूर डायलॉग लिखा गया।जिसमें वो कह रहे हैं ‘बहुत पीछे रह गया न मैं भाई.’
Prashant Kishor in Bihar election.#BiharElection2025 pic.twitter.com/xdJA4RXuwW
— Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी (JSP) से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी, लेकिन अभी तक के रुझानों में पार्टी का सूपड़ा साफ होते दिखाई दे रहा है। इससे पहले एग्जिट पोल में भी जेएसपी के खराब प्रदर्शन की भविष्यवाणी की गई थी।
एक और मीम में प्रशांत किशोर को निशाना बनाया गया। जिसमें ‘3 इडियट्स’ के एक सीन को मीम बनाकर लिखा गया। ‘नीचे से चेक कर, नीचे से.’