• Wed. Jun 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल से लोगों के ‘पुश-इन’ पर बांग्लादेश में उठते सवाल, क्या भारत से रिश्तों पर पड़ेगा असर

Byadmin

Jun 10, 2026


पश्चिम बंगाल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा से कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने का मामला चर्चा में है

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आते ही बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाक़ों में कथित बांग्लादेशी घुसपैठिये बताए जाने वालों को वापस भेजे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के दायरे में न आने वाले 4,800 कथित घुसपैठियों को पहले ही बांग्लादेश भेज दिया गया है.

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि इसके अतिरिक्त 836 लोगों को होल्डिंग सेंटरों में रखा गया है और इन्हें पश्चिम बंगाल सरकार सीमा पार ‘पुशबैक’ करेगी.

बीबीसी की बांग्ला सेवा के मुताबिक़ बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने रविवार की रात को बांग्लादेश के कुरीग्राम ज़िले में रामौरी से बॉर्डर के ज़रिये ‘धकेले गए’ लोगों को वापस भेज दिया है.

बीबीसी की बांग्ला सेवा के मुताबिक़ कई दिनों की नाकाम कोशिशों के बाद भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (बीएसएफ़) ने भारतीय सीमा के अंदर ठाकुरगांव और पांचागढ़ में जमा लोगों को बांग्लादेश सीमा के पार भेज दिया.

By admin