• Mon. May 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फाल्टा सीटः बीजेपी जीती, चुनाव मैदान से हटने के बाद भी क्यों पड़े जहांगीर ख़ान के नाम पर वोट

Byadmin

May 25, 2026


जहांगीर ख़ान

इमेज स्रोत, @jahangirkhantmc

इमेज कैप्शन, फाल्टा विधानसभा पर मतदान से दो दिन पहले जहांगीर ख़ान ने चुनाव से हटने का एलान कर दिया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के देबांग्शु पांडा एक लाख से ज़्यादा वोटों से जीत गए हैं. उन्होंने 149666 यानी कि 71.2% वोट हासिल किए.

राजनीतिक पंडितों को चौंकाते हुए दूसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के शंभु नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40645 (19.34%) वोट मिले. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही जिसके प्रत्याशी अब्दुर रज़्ज़ाक को 10084 (4.8%) वोट मिले.

लेकिन आश्चर्यजनक रूप से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान के नाम पर भी 7783 (3.7%) वोट मिले हैं, हालांकि मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का एलान किया था.

यहां 21 मई को फिर से मतदान कराया गया था और रविवार को इस सीट पर मतगणना हुई..

जहांगीर ख़ान ने दोबारा मतदान से सिर्फ़ दो दिन पहले 19 मई को चुनाव से हटने का एलान किया था.

By admin