डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज नवंबर महीने का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। साल के 11वें महीने में सिर्फ मौसम में बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि कुछ नियम भी बदले हैं। ये नियम आपकी और हमारी जिंदगी और जेब पर सीधा असर डालेंगे। बिहार में चुनावी दंगल भी इसी माह है तो सात राज्यों का स्थापना दिवस भी। जयंती और स्पेशल इवेंट्स भी हैं।
आइए नवंबर, 2025 से क्या-क्या बदल गया, कौन-से महत्वपूर्ण इवेंट हैं और क्या थिएटर और ओटीटी पर क्या रिलीज होगा, सबकी जानकारी यहां पढ़ें…
सबसे पहले यह जान लीजिए कि 1 नवंबर से कौन-कौन से बदलाव हुए हैं..
1 नवंबर से आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सब ऑनलाइन अपडेट करवा सकेंगे। हालांकि, बायामेट्रिक और फोटो में बदलाव के लिए सेवा केंद्र ही जाना पड़ेगा।
वहीं आधार कार्ड बनवाना या सुधार कराना महंगा हो गया है। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी की है। ग्राहक बैंक अकाउंट, लॉकर आदि के लिए अब एक की जगह चार नॉमिनी बना सकेंगे। किसी असेट मैनेजमेंट कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी या रिश्तेदार 15 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन करते हैं तो कंपनी को जानकारी देनी होगी।
वहीं सभी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट नवंबर की आखिरी तारीख से पहले जमा कराना होगा। देरी होने पर या सर्टिफिकेट जमा न कराने पर पेंशन बंद हो सकती है।
1 नवंबर को इन राज्यों में मनाया गया स्थापना दिवस
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- पंजाब
- हरियाणा
- कर्नाटक
- आंध्र प्रदेश
- केरल
पूरे महीने क्या-क्या हैं इवेंट्स?
नेशनल इवेंट्स
- 2 नवंबर- इसरो कम्यूनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा
- 4 नवंबर- एसआईआर के लिए घर-घर जाकर जानकारी जुटाना शुरू होगा।
- 5 नवंबर- बनारस में देव-दीवाली, गुरु नानक जयंती
- 6 नवंबर- स्वदेश निर्मित सर्वेक्षण पोत इक्षक नौसेना में शामिल होगा।
- 6 और 11 नवंबर- बिहार में मतदान
- 6 नवंबर तक- पुष्कर मेला
- 7 नवंबर- वंदेमातरम के 150 साल पूरे होंगे।
- 14 नवंबर- बिहार चुनाव का परिणाम
महत्वपूर्ण दिवस
- 2 नवंबर- शाहरुख खान
- 5 नवंबर- विराट कोहली
जयंती
- 7 नवंबर- सीवी रमन
- 11 नवंबर- मौलाना अबुल कलाम आजाद
- 19 नवंबर- इंदिरा गांधी
पुण्यतिथि
- 17 नवंबर- लाला लाजपत राय
अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स
- 10 नवंबर- बुकर पुरस्कार वितरण, लंदन
स्पोर्ट्स
- 2 नवंबर- महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल
- 2 नवंबर- न्यूयॉर्क सिटी मैराथन
- 3 नवंबर से फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप
- 6 नवंबर से
- शूटिंग वर्ल्ड कप, काहिरा
- 9 नवंबर से एटीपी फाइनल्स (पुरुष टेनिस), तूरिन
- 14 नवंबर से भारत vs दक्षिण अफ्रीका, दो टेस्ट, तीन वनडे, पांच टी20
- 17 नवंबर से पीएसए इंडियन ओपन स्क्वैश, इंदौर
- 21 नवंबर से एशेज सीरीज (ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 5 टेस्ट)
- 25 नवंबर से सैयद मोदी इंडिया इंटर. बैडमिंटन, लखनऊ
- 27 नवंबर तक फिडे वर्ल्ड कप चेस, गोआ
- 28 नवंबर से पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप, चेन्नई व मदुरै
कॉन्सर्ट्स
- 9 नबंवर- एकॉन दिल्ली 9,
- 16 नवंबर- एकॉन मुंबई
- 14-15 नवंबर- जेसन डेरुलो शिलांग
- 19 नवंबर-ट्रेविस स्कॉट मुंबई
- 22-23 नवंबर- रोलिंग लाउड नवी मुंबई
बिजनेस इवेंट
- 12-14 नवंबर- भारत फुटवियर एंड लेदर एक्सपो, दिल्ली
- 19-21 नवंबर ऑटो ईवी भारत 2025, बेंगलुरु
कार लॉन्च
- 4 नवंबर- हुंडई न्यू वेन्यू
- 14 नवंबर- बीएमडब्ल्यू आईएक्स
- 15 नवंबर- हुंडई टक्सन
- 25 नवंबर- टाटा सिएरा
गैजेट लॉन्च
- 15 नवंबर- वनप्लस 15 सीरीज
- 18 नवंबर- ओप्पो फाइंड एक्स 9 सीरीज
थिएटर रिलीज
- 7 नवंबर- हक; इमरान हाशमी, यामी
- 14 नवंबर- दे दे प्यार दे 2; अजय देवगन
- 21 नवंबर- 120 बहादुर, फरहान अख्तर, गुस्ताख इश्क, विजय वर्मा
- 27 नवंबर-मस्ती 4; रितेश देशमुख
- 28 नवंबर तेरे इश्क में; धनुष, कृति सेनन
ओटीटी रिलीज