• Tue. Jun 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, पार्टी नेता पहुंचे चुनाव आयोग

Byadmin

Jun 9, 2026


 मीनाक्षी नटराजन

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया था

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है. बीजेपी ने जहां इसे ‘सत्य की जीत’ बताया है, वहीं कांग्रेस ने इसे ‘सीट चोरी’ कहा है.

इसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और केसी वेणुगोपाल समेत कई पार्टी नेता नई दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ़्तर पहुंचे हैं.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग के दफ़्तर के बाहर सुरक्षाकर्मियों से दरवाज़ा खोलने के लिए कहा. उनका कहना है कि वो अपनी याचिका देने के लिए आए हैं.

केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग के दफ़्तर जाते हुए पत्रकारों से नामांकन रद्द होने को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो गई है.

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने निर्वाचन अधिकारी के आगे मंगलवार की सुबह आपत्ति दर्ज कराई थी. बीजेपी का आरोप था कि नटराजन ने एक क़ानूनी मामले के बारे में नामांकन दस्तावेज़ों में जानकारी नहीं दी थी.

By admin