• Tue. Jun 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोदी सरकार के 12 साल: अमित शाह बोले- अभूतपूर्व विकास का सपना साकार, राजनाथ सिंह ने बताया- महत्वपूर्ण अध्याय

Byadmin

Jun 9, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि देश ने गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को एक साथ साकार होते देखा है। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र और उसके नागरिकों की निरंतर एवं अथक सेवा की है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में शुरू हुईं अनेक कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। गृह मंत्री ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का मकान, 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को एलपीजी कनेक्शन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।

इस दौरान उन्होंने 90 से अधिक नए हवाई अड्डों और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत का भी जिक्र किया। इसके अलावा, 1.45 लाख किलोमीटर सड़कों और तीन हजार किलोमीटर के एक्सप्रेसवे निर्माण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

भारत की आर्थिक प्रगति का किया उल्लेख

गृह मंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन 12 वर्षों में बिना एक भी दिन का अवकाश लिए राष्ट्र और उसके नागरिकों की अथक सेवा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह का परिवर्तन तभी संभव है जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रीय हित में हों और समर्पण पूर्ण हो।

राजनाथ सिंह ने बताया इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय

राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार के 12 साल को बताया परिवर्तनकारी यात्राप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दो वर्ष पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने ‘सेवा’ की भावना के साथ शासन-व्यवस्था को नई परिभाषा दी है और विकास को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम किया है। राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि 2024 में इसी दिन नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर देश के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा था।

By admin