• Thu. Mar 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रश्मिका ने दी लीगल एक्शन लेने की धमकी, बोलीं- ‘आपने हद पार कर दी’; आठ साल पुरानी चैट लीक होने पर भड़कीं – Rashmika Mandanna Threatens Legal Action To Those Who Spread Leaked Private Conversation

Byadmin

Mar 12, 2026


Rashmika Mandanna Threatens Legal Action to those who spread Leaked Private Conversation

रश्मिका मंदाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच वह एक और मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने गुरुवार को इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जो आठ साल पहले की एक लीक हुई निजी बातचीत को फैला रहे हैं।

Trending Videos

रश्मिका का इल्जाम

एक्स पर एक लंबी पोस्ट में, एक्ट्रेस ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से उनके खिलाफ गलत जानकारी फैलाने, उन्हें परेशान करने और उन पर जान-बूझकर हमले करने का एक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बातों को बार-बार संदर्भ से हटाकर पेश किया गया और व्यूज हासिल करने के लिए नफरत फैलाने वाली झूठी कहानियां गढ़ी गईं।

 



By admin