• Sun. May 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रुबियो के सामने जयशंकर बोले- हमारे लिए ‘इंडिया फ़र्स्ट’, कई स्रोतों से सस्ती ऊर्जा आपूर्ति करेंगे सुनिश्चित

Byadmin

May 24, 2026


भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि ‘जैसे अमेरिका अपने हितों को प्राथमिकता देता है उसी तरह भारत भी अपने हितों को प्राथमिकता देता है.

अमेरिकी विदेश मंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं और भारत पहुंचने से पहले उन्होंने कहा था कि ‘भारत जितना चाहे तेल अमेरिका से ख़रीद सकता है.’

अमेरिका के इस रुख़ को लेकर भारत में विपक्ष और विशेषज्ञों ने चिंता जताई थी और कहा था कि अमेरिका पर पूरी तरह से निर्भर होना रणनीतिक रूप से बहुत बड़ी ग़लती होगी.

जयशंकर ने कहा कि ‘अमेरिका की तरह ही हम भी इंडिया फ़र्स्ट की बात करते हैं.’

By admin