• Sun. May 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Falta Election Results LIVE भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 15 हजार से ज्यादा वोटों की बनाई बढ़त टीएमसी चौथे स्थान पर

Byadmin

May 24, 2026


Live Falta Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Updates: चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को मतदान के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद फालता के सभी 285 बूथों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया था।

News Article Hero Image

फालता में वोटों की गिनती जारी।

24 May 202610:40:46 AM

‘फालता का नतीजा पहले ही साफ हो चुका है’, बोले दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने दावा किया कि फालता चुनाव के नतीजे पहले से ही साफ हैं। कहा कि इस सीट पर “कोई मुकाबला नहीं” है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के नेता “पीछे हट गए हैं” और कहा कि अंतिम नतीजों में यह बात साफ दिखेगी। 

24 May 202610:38:30 AM

फालता में 21 राउंड की गिनती जारी, भाजपा को बढ़त

पूरे दिन में कुल 21 राउंड की गिनती होनी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी भाजपा के देबांग्शु पांडा से पीछे चल रहे हैं। 

24 May 202610:36:36 AM

क्या फालता में जीत के साथ भाजपा का आंकड़ा फिर से 207 तक पहुंच जाएगा?

अगर फालता विधानसभा सीट भाजपा जीत जाती है तो उसकी कुल सीटों की संख्या एक बार फिर 207 पहुंच जाएगी। पार्टी ने 207 सीटें जीती थीं, लेकिन मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और जीता था। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट खाली कर दी, जिससे पार्टी की सीटों की संख्या एक कम हो गई।

24 May 202610:25:19 AM

लगातार आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवार

वोटों की गिनती जारी है और इस बीच भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा क्षेत्र में अपनी बढ़त और बढ़ा ली है।उन्हें 15,883 वोट मिले हैं। सीपीआई (एम) के शंभू नाथ कुर्मी 3,320 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 709 वोट मिले हैं। टीएमसी के जहांगीर खान 481 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

24 May 20269:57:28 AM

डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा

डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पिछले चरण के दौरान अनियमितताओं और ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर फिर से मतदान कराया गया था।

24 May 20269:52:21 AM

पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बनाई बढ़त

पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 9,000 से ज्दाया वोटों की भारी बढ़त बनाई।

24 May 20269:50:43 AM

फालता में भाजपा आगे, जहांगीर खान को अब तक मिले मात्र 210 वोट

9534 वोटों से भाजपा आगे। मैदान छोड़ चुके तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान को अब तक मात्र 210 वोट मिले हैं।

By admin