• Sun. May 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Mi Vs Rr Live Score:मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में लगा झटका, रोहित खाता खोले बिना आउट – Mi Vs Rr Ipl Live Score: Mumbai Indians Vs Rajasthan Royals Today Match Scorecard Updates

Byadmin

May 24, 2026


05:52 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: खाता नहीं खोल सके रोहित

मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित खाता भी नहीं खोल सके। 

05:34 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान की पारी समाप्त

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। राजस्थान के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने अच्छी बल्लेबाजी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी। राजस्थान की ओर से जुरेल ने 38, आर्चर ने 32, दासुन शनाका ने 29 और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रवींद्र जडेजा नाबाद 19 और नांद्र बर्गर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को दो-दो सफलता मिली, जबकि विल जैक्स, एएम गजनफर और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिले। 

05:19 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: आर्चर की पारी का अंत

शार्दुल ठाकुर ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को आठवां झटका दिया है। आर्चर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

05:15 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान को सातवां झटका

राजस्थान रॉयल्स को शुभम दुबे के रूप में सातवां झटका लगा है। शुभम को शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया जो छह गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए।

05:03 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा छठा झटका

राजस्थान रॉयल्स की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई है। दीपक चाहर ने डोनोवान फरेरा को अपना शिकार बनाया जो 15 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर अब क्रीज पर मौजूद है। 

04:43 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान की आधी टीम आउट

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कॉर्बिन बॉश ने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया जो 26 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए।

04:32 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: शनाका रन आउट

राजस्थान रॉयल्स को दासुन शनाका के रूप में चौथा झटका लगा है। शनाका रन आउट होकर पवेलियन लौटे। शनाका ने 15 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

04:24 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: शनाका-जुरेल की साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। राजस्थान का स्कोर 10वें ओवर में 80के पार हो चुका है।

04:07 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: रियान आउट हुए

एएम गजनफर ने रियान पराग को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। तिलक वर्मा ने बाउंड्री पर रियान का शानदार कैच पकड़ा। रियान आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 

03:56 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: सूर्यवंशी आउट हुए

शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी के बाद सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यवंशी छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।

By admin