09:34 PM, 25-Jan-2023
जलपाईगुड़ी के मंगला कांति राय (102 वर्षीय) को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह पश्चिम बंगाल के सबसे पुराने लोक गायकों में से एक हैं और काफी लोकप्रिय हैं।
09:31 PM, 25-Jan-2023
खासी हिल्स के जनजातीय दुइतारा वाद्य यंत्र निर्माता और संगीतकार राइजिंगबोर कुर्कलांग को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
09:30 PM, 25-Jan-2023
आइजोल के मिजो लोक गायक केसी रनरेमसंगी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह तीन दशकों से ज्यादा समय से मिजो सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम (गायन-मिजो) कर रहे हैं।
09:28 PM, 25-Jan-2023
कोडागु के उम्माथत लोक नर्तक रानी मचैया को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने नृत्य के माध्यम से कोडवा संस्कृति को बढ़ावा देने और इसे संरक्षित करने के लिए काम किया।
09:27 PM, 25-Jan-2023
कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
09:26 PM, 25-Jan-2023
तेलंगाना के 80 वर्षीय भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी रामकृष्ण रेड्डी को भी साहित्य और भाषा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
09:25 PM, 25-Jan-2023
जलपाईगुड़ी जिले के तोतोपारा गाँव के धनीराम टोटो को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। डंग्का भाषा के संरक्षक टोटो साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।
09:22 PM, 25-Jan-2023
मंडी के जैविक किसान नेकराम शर्मा को भी कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मानित किया गया है। उन्होंने नौ अनाज की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित करने का काम किया।
09:20 PM, 25-Jan-2023
आत्मनिर्भर छोटे किसान तुला राम उप्रेती (98 वर्षीय) को कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वह केवल पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके जैविक खेती करते हैं।
09:19 PM, 25-Jan-2023
इरुला जनजाति के वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां को खतरनाक और जहरीले सांपों को पकड़ने में विशेषज्ञता के लिए सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित किया गया।
09:17 PM, 25-Jan-2023
काकीनाडा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता शंकुरत्री चंद्र शेखर को सामाजिक कार्य (सस्ती स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने जीवनभर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा और शिक्षा सेवाएं प्रदान कीं।
09:16 PM, 25-Jan-2023
गांधीवादी और पैय्यानूर के स्वतंत्रता सेनानी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवलम को सामाजिक कार्य (गांधीवादी) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
09:14 PM, 25-Jan-2023
जनजातीय हो भाषा के विद्वान जनम सिंह सोय को साहित्य और शिक्षा (हो भाषा) के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह इस भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए 4 दशकों से काम कर रहे हैं।
09:13 PM, 25-Jan-2023
नागा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने हेराका धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
09:10 PM, 25-Jan-2023
जबलपुर के डॉक्टर मुनीश्वर चंदर डावर पिछले 50 वर्षों से वंचित लोगों का इलाज कर रहे हैं, जिन्हें चिकित्सा (सस्ती स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।