• Tue. Mar 21st, 2023

24×7 Live News

Apdin News

shahid afridi signing indian flag

Byadmin

Mar 19, 2023


नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कश्मीर हो या भारतीय क्रिकेट हर किसी मुद्दे पर वह भारत के खिलाफ आग उगलते हैं। हमेशा भारत के खिलाफ बोलकर अपने देश पाकिस्तानी फैंस के पर दिलों पर राज करने वाले शाहिद अफरीदी अबकी भारत के नेशनल फ्लैग तिरंगा को थामने की वजह से तारीफें बटोर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक भारतीय क्रिकेट फैन, जो सुरक्षाकर्मी भी है, कतर में उनसे तिरंगा पर ऑटोग्राफ मांगता है। इस पर अफरीदी तुरंत ही तिरंगा थामते हैं और फिर उसपर साइन करके फैन को तिरंगा वापस करते हैं। इस पर वह अफरीदी को शुक्रिया कहता है और फिर बस से निकल जाता है। इस मोमेंट का वीडियो सोशल पर काफी शेयर हो रहा है।

एक पाकिस्तानी यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बड़े दिलवाले शाहिद अफरीदी। एक भारतीय फैन को तिरंग पर ऑटोग्राफ दिया। इसी तरह के अन्य कई फैंस के रिएक्शन आए हैं।

दरअसल, शाहिद अफरीदी कतर में आयोजित रिटायर्ड क्रिकेटरों की भारतीय लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स में हिस्सा ले रहे हैं। वह एशिया लायंस की कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम में शोएब अख्तर, मिस्बाह उल हक सहित कई धाकड़ क्रिकेटर खेल रहे हैं। उनकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। जहां उसका मुकाबला 20 मार्च यानी सोमवार को वर्ल्ड जायंट्स के साथ होगा।

उल्लेखनीय है कि शाहिद अफरीदी पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के साथ मैदान पर झगड़े और फिर सोशल मीडिया पर लगातार फब्तियां कसते रहे हैं। वह भारत के पीएम प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आग उगल चुके हैं।
LLC 2023: एलएलसी से बाहर हुई इंडिया महाराजा, गौतम गंभीर की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची एशिया लायंसShoaib Akhtar: एक ही ओवर में निकली हवा, तोंद निकली पेट लेकर हांफते हुए मैदान छोड़ भागे शोएब अख्तरW W W W W… पाकिस्तान को मिला एक और अफरीदी, हैट्रिक के साथ पाटा विकेट पर गेंद से लगाई आग