डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। आज (सोमवार) सुबह तकरीबन 3:30 बजे धरती डोलने लगी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड आंकी गई है।
NCS ने दी जानकारी
NCS ने भूकंप की जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि, तीव्रता कम होने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।