• Fri. Feb 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अंडर 19 वर्ल्ड कप: वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान, सहवाग, शिखर धवन और इयान बिशप ने की वाह-वाह

Byadmin

Feb 6, 2026


वैभव सूर्यवंशी

इमेज स्रोत, Ashley Allen-ICC/ICC via Getty Images

’14 साल की उम्र में इतनी ताक़त, अकल्पनीय’

‘बच्चे जैसी शक्ल और भरपूर ताक़त’

‘बच्चा नहीं फ़ायर है’

ये उन बेशुमार सोशल मीडिया कमेन्ट्स में से कुछ प्रतिक्रियाएं हैं जो भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बारे में हैं.

मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी ने जो कारनामा किया उससे उन्होंने एक बार फिर क्रिकेट फ़ैंस को अपना मुरीद बना लिया.

By admin