• Mon. Nov 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘अगर मुंबई हाथ से निकल गई तो…’, BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे ने किसे दी चेतावनी?

Byadmin

Nov 24, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी हलचल एक बार फिर से बढ़ने लगी है और इसकी वजह है देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका के आगामी चुनाव। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने भी चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे का कहना है कि यह चुनाव मराठी समुदाय के लिए आखिरी अहम मौका है।

राज ठाकरे ने MNS के सभी कार्यकर्ताओं को BMC चुनाव के दौरान सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं। रविवार को MNS कोंकण महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सख्त निगरानी करने की अपील की है, जिससे इस चुनाव में धांधली न हो सके।

राज ठाकरे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को प्राथमिकता देने वाली राज ठाकरे की पार्टी MNS अक्सर गैर-मराठी समुदाय के लोगों पर हमले को लेकर चर्चा में रहती है। राज ठाकरे के अनुसार, BMC चुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है।

राज ठाकरे के अनुसार,

मराठी लोगों के लिए BMC चुनाव आखिरी बड़ा मौका है। अगर हमने लापरवाही की, तो यह मौका हमारे हाथ से निकल जाएगा। अगर मुंबई हमारे हाथ से फिसला, तो ये लोग तबाही मचा देंगे।

मतदाता सूची पर उठाए सवाल

मतदाता सूची पर निशाना साधते हुए राज ठाकरे ने कहा, “वोटिंग के दौरान इसपर ध्यान देने की जरूरत है कि मतदाता वैध है या फर्जी?” बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान MNS ने महायुति को समर्थन दिया था। हालांकि, इस चुनाव में पार्टी को गहरा झटका लगा, जिसके बाद MNS के सुर बदलने लगे और पार्टी ने मराठी भाषा को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- मुंबई में बनेगा ‘पाताल लोक’, मायानगरी को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए क्या है CM फडणवीस का प्लान?

By admin