• Tue. Oct 22nd, 2024

24×7 Live News

Apdin News

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के शासन का वर्तमान और भविष्य

Byadmin

Oct 21, 2024


अफ़ग़ान महिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए कई सख्त क़ानून बनाए हैं.

अफ़ग़ान महिलाएं गाना गाते हुए वीडियो ऑनलाइन पर पोस्ट कर रही हैं. यह उनके विरोध प्रदर्शन का एक तरीका है क्योंकि तालिबान ने महिलाओं की नैतिकता को नियंत्रित करने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं.

इसमें से एक निर्देश यह भी है कि सार्वजानिक जगहों पर महिलाओं की आवाज़ सुनाई नहीं देनी चाहिए. तीन साल पहले अफ़ग़ानिस्तान ने देश पर कब्ज़ा कर लिया था जिसके चलते हज़ारों लोग देश से भागने के लिए हवाईअड्डे की ओर निकल पड़े थे.

तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में सरकार तो बना ली, लेकिन चंद देशों ने ही उसे अभी तक मान्यता दी है.

उनकी सरकार को कोई ख़ास चुनौती नहीं है. रूस और चीन तालिबान को महत्वपूर्ण बैठकों में भी आमंत्रित करते हैं.

By admin