एएनआई, नई दिल्ली। मुंबई और दुबई के बीच समंदर के नीचे हाई-स्पीड ट्रेन यात्रा का सपना अब हकीकत बनने के करीब है। यह प्रस्तावित अंडरवॉटर रेल प्रोजेक्ट भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक क्रांतिकारी संपर्क स्थापित करेगा। अगर यह परियोजना सफल होती है, तो यह दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आर्थिक अवसरों को नई दिशा दे सकती है।
यह प्रोजेक्ट 2018 में पहली बार सामने आया था और अब इसकी चर्चा फिर से तेज हो रही है, खासकर 2025 में। इस परियोजना के अनुसार, मुंबई और दुबई को एक अल्ट्रा-फास्ट फ्लोटिंग ट्रेन द्वारा जोड़ा जाएगा, जो अरब सागर के नीचे चलेगी। यह प्रोजेक्ट दुबई के फुजैराह से भारत के मुंबई को जोड़ने का लक्ष्य रखता है। इसमें तेल की आपूर्ति और पानी की आपूर्ति जैसे बड़े व्यापारिक उद्देश्य भी शामिल हैं।
मैग्लेव तकनीक से होगी यात्रा

भारत की अंडरवाटर मेट्रो परियोजनाभारत ने अंडरवाटर मेट्रो परियोजना में सफलता प्राप्त की है, जो कोलकाता में हुगली नदी के नीचे बनी है। यह देश की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो टनल है, जो हावड़ा और एस्प्लेनेड को जोड़ती है। यह परियोजना मुंबई-दुबई प्रोजेक्ट के मुकाबले काफी छोटी है, लेकिन भारत ने इस क्षेत्र में अपनी तकनीकी क्षमता साबित कर दी है।भविष्य की संभावना
मुंबई टू दुबई अंडरवॉटर रेल प्रोजेक्ट सिर्फ एक यात्रा का साधन नहीं होगा, बल्कि यह दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।

अगर यह परियोजना सफल होती है, तो यह न केवल भारत और दुबई के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि यह पूरी दुनिया में हाई-स्पीड यात्रा के एक नए युग की शुरुआत हो सकती है।पुतिन ने दोस्त मोदी को भेजा न्योता, विक्ट्री डे परेड में शामिल होने रूस जा सकते हैं पीएम; क्यों खास है 9 मई का दिन?