• Sat. Oct 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अभिजीत दीपके की कोर्ट में होगी पेशी, सीजेपी ने दिया ये अपडेट

Byadmin

Oct 17, 2026


एलन मस्क

इमेज कैप्शन, एलन मस्क ने हाल ही में आरोप लगाया था कि स्टारलिंक की भारत में एंट्री को रोका जा रहा है (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने कहा है कि वह भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए तैयार है.

कंपनी ने यह बयान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के उस बयान के जवाब में दिया है, जिसमें रिलायंस ने कहा था कि वह प्रतिस्पर्धा से नहीं डरती.

स्टारलिंक ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, “हमने भारत में रेगुलेटर्स, इंडस्ट्री और ऑपरेटर्स के साथ 5 साल से ज़्यादा समय तक मिलकर काम किया है.”

“हमने देश के भीतर ही सिस्टम, गेटवे और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर का एक नेटवर्क तैयार किया है, ताकि भारतीय ट्रैफ़िक को पूरी तरह सुरक्षित तरीक़े से सेवा दी जा सके.”

स्टारलिंक ने कहा, “सबसे ज़रूरी बात ये है कि हमने इसे सरकारी मंज़ूरी के साथ किया है. स्टारलिंक भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए तैयार है.”

इससे पहले, एलन मस्क की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने कहा था कि वह कभी भी प्रतिस्पर्धा से नहीं डरी है. कंपनी के मुताबिक़, प्रतिस्पर्धा की सबसे बड़ी कसौटी यह है कि ग्राहकों को सबसे अच्छी सेवा कौन देता है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने कहा, “हर भारतीय कंपनी की तरह, रिलायंस भी ऐसे देश में आगे बढ़ी है, जहां देशी और विदेशी निवेश के साथ-साथ नए विचारों का स्वागत किया जाता है. ख़ासकर ऐसे कामों का, जिनसे लोगों की ज़िंदगी बेहतर होती है.”

एलन मस्क ने हाल ही में आरोप लगाया था कि स्टारलिंक की भारत में एंट्री को रोका जा रहा है. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ तक कह दिया था.

By admin