• Wed. Apr 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अभिनेता की डूबने से मौत : प्रोडक्शन हाउस से एक करोड़ की क्षतिपूर्ति की मांग, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Byadmin

Apr 1, 2026


राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने टीवी धारावाहिक की शूटिंग के दौरान बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तालसारी में समुद्र में डूबने से हुई मौत के लिए संबंधित प्रोडक्शन हाउस को जिम्मेदार ठहराया है।

उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने व मृतक के स्वजन के लिए एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है। प्रोडक्शन हाउस को काली सूची में डालने की भी बात कही है।

एसोसिएशन ने कहा कि शूटिंग के दौरान कलाकारों की सुरक्षा संबंधी मानदंडों का उल्लंघन किया गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

राहुल के समुद्र के पानी में उतरकर शूटिंग करते वक्त वहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। मालूम हो कि गत रविवार को यह दुर्घटना हुई थी। राहुल शूटिंग के दौरान डूब गए थे। बंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By admin