• Sat. Oct 12th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

‘अभी भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा हूं…’, रतन टाटा के निधन के बाद शांतनु नायडू की भावुक पोस्ट – shantanu naidu emotional post on social media after 3 days of ratan tata death

Byadmin

Oct 12, 2024


नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के तीन दिन बाद उनके भरोसेमंद सहयोगी शांतनु नायडू ने एक भावुक पोस्ट लिखी है। उसमें उन्होंने लिखा है कि उनके लिए यह स्वीकार करना कितना मुश्किल रहा है कि वे रतन टाटा को फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाएंगे। रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध और दुखी है। शांतनु नायडू रतन टाटा के सबसे करीबी रहे हैं। वह टाटा ट्रस्ट के सबसे युवा मैनेजर भी हैं।नायडू ने पिछले तीन दिनों में उन्हें शोक संदेश भेजने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में मुंबई के एक पुलिसकर्मी को आंसू भरी आंखों वाले नायडू को थपथपाते और सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है। शांतनु ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘आखिरकार बैठकर चीजों को महसूस करने का मौका मिल रहा है। अभी भी इस बात को स्वीकार करने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं उन्हें फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाऊंगा या उन्हें मुस्कुराने का मौका नहीं दे पाऊंगा।’
Ratan Tata Death: ‘शुक्रिया, आप हमारे बारे में सोचते हैं,’ रतन टाटा का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट आपको भावुक कर देगा

अजनबियों से मिले ढेरों संदेश

शांतनु ने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘पिछले 3 दिनों में देश भर से अजनबियों ने ढेरों संदेश मिले हैं। इन्हें पढ़कर ऐसा लगता है जैसे कि आप और मैं सालों से परिवार का हिस्सा हैं। हर बार जब मुझे लगता था कि दुख खत्म हो जाएगा, तो आप में से किसी एक का कोई संदेश या इशारा मुझे थोड़ा सा हौसला देता था। मुंबई के ये उदार पुलिसकर्मी इतने दयालु थे कि उन्होंने पूरे शहर को गले लगाया। यह एक विदाई उपहार की तरह लगा। धन्यवाद, मैं सच में यही कह रहा हूं।’

यूजर्स ने दिए रिएक्शंस

30 वर्षीय शांतनु की इस पोस्ट को दो घंटे के भीतर 27 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 700 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘शांतनु भाई, वह हमेशा आपके साथ रहेंगे। सर अपने दोस्तों को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। हम सभी उनके विचारों का अनुसरण करेंगे। मजबूत रहो भाई!’

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘उम्मीद है कि अब आप बेहतर महसूस कर रहे होंगे! मुस्कुराते रहिए और दयालुता बनाए रखिए.. मुझे उम्मीद है कि उनकी मुस्कान और दयालुता के प्रति प्रतिबद्धता आपके साथ रहेगी।’

अंतिम संस्कार में छलक पड़े थे आंसू

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शांतनु की आंखें छलक उठी थीं। रोते हुए शांतनु का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में नायडू गुरुवार शाम को मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक श्मशान घाट पर रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान रोते हुए दिखाई दिए थे।

By admin