• Sat. Mar 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-इसराइल की ईरान के ख़िलाफ़ जंग में साइबर वॉरफ़ेयर क्या भूमिका निभा रहा है?

Byadmin

Mar 14, 2026


दो अमेरिकी साइबर कमांड अधिकारी एक बड़े से स्क्रीन के सामने बैठे हैं

इमेज स्रोत, Josef Cole, ALSSA

इमेज कैप्शन, अमेरिकी साइबर कमांड अधिकारी ईरान की जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं

    • Author, जो टाइडी
    • पदनाम, साइबर संवाददाता, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस
  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

जहाँ तक सैन्य ताकत की बात है, तो अमेरिका और इसराइल यह बताने में संकोच नहीं करते कि वे ईरान पर कैसे हमला कर रहे हैं.

पेशेवर तस्वीरों और आकर्षक वीडियो के साथ, यूएस सेंट्रल कमांड हर कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर उन हथियारों और लड़ाकू विमानों के बारे में पोस्ट कर रहा है जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है.

लेकिन साइबर स्पेस में क्या हो रहा है, इस बारे में अमेरिका और इसराइल कहीं अधिक सतर्क हैं.

कई घंटों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाषणों और दर्जनों सोशल मीडिया पोस्ट के दौरान साइबर ऑपरेशनों का ज़िक्र बेहद कम है.

By admin