• Thu. Mar 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-इसराइल हमले में ईरान का शीर्ष नेतृत्व मारा गया, अब ट्रंप बात किससे करेंगे?

Byadmin

Mar 26, 2026


पिछले साल जून में और इस साल 28 फ़रवरी को शुरू हुई जंग में ईरान के कई शीर्ष नेता मारे गए हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पिछले साल जून में और इस साल 28 फ़रवरी को शुरू हुई जंग में ईरान के कई शीर्ष नेता मारे गए हैं लेकिन अभी भी कुछ नेता हैं जो शीर्ष पद पर हैं

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ कह चुके हैं कि इसराइली सेना को किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाने के लिए अधिकृत कर दिया गया है और इसके लिए उसे किसी अतिरिक्त मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं है.

यह बयान ऐसे समय आया जब कुछ ही दिनों पहले इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ यानी आईडीएफ़ ने ईरान के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों अली लारिजानी और खुफ़िया मंत्री इस्माइल ख़ातिब को मार डाला. आईडीएफ़ ने हाल के हफ़्तों में ईरान के कई शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को मारा है.

कात्ज़ ने कहा, “प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और मैंने आईडीएफ़ को अधिकृत किया है कि वह किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को ख़त्म कर सकता है, जिनके ख़िलाफ़ ख़ुफ़िया और ऑपरेशनल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और इसके लिए अतिरिक्त मंजूरी की भी ज़रूरत नहीं है.”

लेकिन ईरान के पावर स्ट्रक्चर में ये अधिकारी कितने महत्वपूर्ण थे और अब सत्ता पर वास्तव में किसका नियंत्रण है?

आइए नज़र डालते हैं ईरान के पहले और मौजूदा नेतृत्व पर.

By admin