• Sat. Mar 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका ईरान के तेल पर दे सकता है राहत, क्या फ़ायदे में रहेगा भारत

Byadmin

Mar 21, 2026


भारत अपनी तेल ज़रूरत का 90 फ़ीसदी तेल आयात करता है

इमेज स्रोत, LightRocket via Getty Image

इमेज कैप्शन, भारत अपनी तेल ज़रूरत का 90 फ़ीसदी तेल आयात करता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय तेल मार्केट में किसी भी हलचल का भारत पर काफ़ी ज़्यादा असर होता है

    • Author, सौतिक बिस्वास
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिका ईरान के तेल पर कोई नीतिगत बदलाव करता है तो इसका सबसे ज़्यादा फ़ायदा जिन देशों को हो सकता है उनमें भारत भी शामिल है.

दरअसल ईरान युद्ध के बाद दुनिया के एनर्जी मार्केट पर दबाव बढ़ा है और अमेरिका उसे कम करने के उपायों पर विचार कर रहा है.

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप प्रशासन समुद्र में मौजूद जहाजों पर पहले से लदे ईरानी तेल पर लगी पाबंदियों में ढील देने की सोच रहा है.

इस तरह के कदम उठाने से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में करोड़ों बैरल तेल की सप्लाई हो सकती है. इससे युद्ध की वजह से शिपिंग और तेल उत्पादन में रुकावट की भरपाई हो सकती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपनी लगभग 90 फ़ीसदी तेल की जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है.

By admin