• Tue. Mar 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-ईरान बातचीत में पाकिस्तान निभा सकता है मध्यस्थ की भूमिका

Byadmin

Mar 24, 2026


सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत हुई थी'

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत हुई थी’

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बीबीसी के व्हाइट हाउस संवाददाता बर्न्ड डिबशमैन जूनियर ने फ़ाइनेंशियल टाइम्स और एक्सियोस की ख़बरों के हवाले से बताया है कि ईरान जंग को ख़त्म करने के लिए पाकिस्तान संभावित मध्यस्थ के तौर पर उभर सकता है.

इसी कोशिश के तहत, पाकिस्तान ने कथित तौर पर प्रस्ताव दिया है कि अमेरिका और ईरान के वरिष्ठ नेताओं की बैठक राजधानी इस्लामाबाद में कराई जाए.

हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि न तो अमेरिका की ओर से हुई है और ना ही ईरान की तरफ़ से. लेकिन अमेरिका के कई आला अधिकारियों के मुताबिक़ पाकिस्तान का मध्यस्थ के तौर पर उभरना बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं है.

पाकिस्तान के ईरान के साथ करीबी संबंध हैं, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान शहबाज़ शरीफ़ सरकार के अमेरिकी प्रशासन से भी रिश्ते गर्मजोशी भरे रहे हैं.

पाकिस्तान के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फोर्सेज आसिम मुनीर ने पिछले साल जून और सितंबर में ट्रंप से मुलाक़ात की थी.

By admin