• Sat. Apr 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-ईरान युद्धविराम को इसराइल का समर्थन, पर नेतन्याहू के लक्ष्य अधूरे

Byadmin

Apr 11, 2026


इस युद्ध के दौरान ईरान और लेबनान में हिज़बुल्लाह की दागी गई मिसाइलों से इसराइल में 23 लोगों की मौत हो गई है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इस युद्ध के दौरान ईरान और हिज़्बुल्लाह की दागी गई मिसाइलों से इसराइल में 23 लोगों की मौत हो गई है.

फरवरी के आख़िर में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने ईरान के ख़िलाफ़ इसराइल-अमेरिका के सैन्य अभियान की शुरुआत का एलान किया था, तो उनका रवैया काफी आक्रामक था.

लेकिन युद्धविराम को स्वीकार करते हुए उनके ऑफ़िस ने जो बयान जारी किया, उसका लहज़ा काफ़ी नरम था. इससे साफ़ हो गया कि युद्धविराम का फ़ैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया था.

अमेरिका और ईरान ने अपने बयानों में जीत के जो दावे किए उनमें एक तरह का विरोधाभास था.

दोनों ने ही पांच हफ्ते तक चली लड़ाई के बाद बड़ी जीत का दावा किया.

बुधवार रात प्रसारित बयान में नेतन्याहू ने इस ऑपरेशन को सफल बताया, लेकिन कहा कि युद्धविराम अंत नहीं है और इसराइल के पास अभी और लक्ष्य हैं, जिन्हें समझौते से या फिर लड़ाई दोबारा शुरू करके हासिल किया जाएगा.

By admin