• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-ईरान संघर्ष: गुजरात में कई फ़ैक्ट्रियों के बंद होने का ख़तरा, जानिए वजह

Byadmin

Mar 11, 2026


अमेरिका-ईरान विवाद, मोरबी, सिरेमिक इंडस्ट्री

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मध्य-पूर्व की जंग का असर गुजरात की कुछ फ़ैक्ट्रियों पर पड़ना शुरू हो गया है.

अमेरिका और इसराइल ने मिलकर ईरान पर हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने भी इन दोनों देशों के ठिकानों पर हमले किए हैं. यह संघर्ष खाड़ी समेत दुनिया के कई देशों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

इस झगड़े की वजह से कई एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, जिससे हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है. समुद्र के रास्ते से भी खाड़ी देशों में सामान लाने-ले जाने या वहां से गुज़रने में भी रुकावट आई है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाड़ी देशों में झगड़े की वजह से समुद्र के रास्ते इंटरनेशनल ट्रेड में रुकावट का गुजरात के उद्योगों और बिज़नेस पर गंभीर असर पड़ेगा.

गुजरात के मोरबी में सिरेमिक उद्योग से जुड़े लोगों ने बीबीसी को बताया कि उन्हें डर है कि अगर झगड़ा कई और दिनों तक जारी रहा, तो मोरबी की सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद करनी पड़ेंगी.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin