• Thu. Mar 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका और अरब मीडिया ईरान स्कूल अटैक पर क्या लिख रहा है

Byadmin

Mar 5, 2026


मिनाब के स्कूल में हमले में मारी गई छात्राओं के परिजन

इमेज स्रोत, AMIRHOSSEIN KHORGOOEI / ISNA / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान ने स्कूल पर हमले के लिए इसराइल और अमेरिका को ज़िम्मेदार ठहराया है लेकिन अमेरिका ने कहा है कि ‘कभी भी आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाता.’

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ईरान के एक स्कूल पर हुए हमले में मारी गई लड़कियों और स्टाफ़ को मंगलवार को दफ़ना दिया गया.

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि ये लोग अमेरिका और इसराइल की ओर से हुए हमले में मारे गए थे.

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक़, शनिवार को दक्षिणी ईरान के शहर मीनाब में लड़कियों के एक स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें 160 से ज़्यादा लोग मारे गए. इनमें छात्राओं के अलावा स्कूल के स्टाफ़ के लोग भी शामिल थे.

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस घटना की काफ़ी चर्चा हो रही है.

By admin