• Thu. Mar 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका और ईरान युद्ध रुकवाने से पाकिस्तान को क्या फ़ायदा होगा?

Byadmin

Mar 26, 2026


शहबाज़ शरीफ़ और डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान सहमत हों तो वे बातचीत करवाने को तैयार हैं.

    • Author, रूहान अहमद
    • पदनाम, बीबीसी उर्दू, इस्लामाबाद
  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

पाकिस्तान ने औपचारिक तौर पर ईरान और अमेरिका को युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की मेज़बानी की पेशकश कर दी है और कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच यह बातचीत इस्लामाबाद में हो सकती है.

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पावर प्लांट्स पर हमलों के फ़ैसले को ‘टाल दिया गया है.’

ईरान ने इन बातचीतों का खंडन किया. लेकिन इसके तुरंत बाद ही यह खबरें सामने आने लगीं कि यह बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मंगलवार शाम एक्स पर पोस्ट किया कि, “पाकिस्तान मध्य पूर्व में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत के जरिए जारी कोशिशों का पूरा समर्थन करता है, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित हो सके.”

By admin