• Sat. Mar 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका का दावा- खार्ग द्वीप को बनाया निशाना, क्यों कहा जाता है इसे ईरान की लाइफ़लाइन?

Byadmin

Mar 14, 2026


खार्ग द्वीप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, खार्ग द्वीप पर हमले के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिका इस द्वीप पर कब्ज़ा कर सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, “कुछ ही देर पहले मेरे आदेश पर अमेरिकी सेंट्रल कमान ने मध्य पूर्व के इतिहास के सबसे शक्तिशाली हवाई हमलों में से एक को अंज़ाम दिया और खार्ग द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. खार्ग द्वीप को ईरान की सबसे महत्वपूर्ण संपत्तियों में से एक माना जाता है.”

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह मैसेज पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि फिलहाल “मानवीय और नैतिक कारणों से मैंने इस द्वीप के तेल ढांचे को निशाना नहीं बनाने का फ़ैसला किया है.”

अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पूरे मध्य पूर्व में तेल रिफ़ाइनरियां और तेल भंडार टैंक हमलों का निशाना बन गए हैं.

इसराइली सेना अब तक तेहरान में रेय, शहरान और अकदसियेह के तेल डिपो और करज शहर के फरदिस क्षेत्र पर हमला कर चुकी है. इसराइली सेना का कहना है कि इन हमलों का लक्ष्य वे ईंधन टैंक थे जिन्हें ईरानी सरकार “सैन्य डिपो बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही थी.”

इस बीच, ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं रहा है और उसने फारस की खाड़ी के कई देशों में रिफ़ाइनरियों और तेल डिपो पर हमले किए हैं.

By admin