• Sun. Mar 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका के ईरान में ज़मीनी हमले की आशंका के बीच अख़बार ने लिखा- ‘जहन्नम में स्वागत है’

Byadmin

Mar 29, 2026


वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा था कि पेंटागन ईरान में कई हफ़्तों तक ज़मीनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.

इमेज स्रोत, american marin VANO SHLAMOV AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा था कि अमेरिका ईरान में ज़मीनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ईरान पर अमेरिकी सेना के ज़मीनी हमले की ख़बरों के बीच ईरान ने कहा है कि वह मुक़ाबला करने को तैयार है.

भारत में ईरान के दूतावास ने तेहरान टाइम्स के एक ख़ास एडिशन का पेज शेयर करते हुए लिखा, ‘जहन्नम में तुम्हारा स्वागत है.’

तेहरान टाइम्स के इस पेज की हेडलाइन ही है- ‘जहन्नम में तुम्हारा स्वागत है.’ इसमें यह भी लिखा है कि ‘ईरान की ज़मीन पर पैर रखने वाले अमेरिकी सैनिक सिर्फ़ ताबूतों में ही लौटेंगे.’

इससे पहले अंग्रेज़ी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा था कि पेंटागन ईरान में कई हफ़्तों तक ज़मीनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin