• Thu. Feb 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत की प्रमुख चिंताएं क्या रही हैं?

Byadmin

Feb 5, 2026


पीएम मोदी

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी पिछले साल फ़रवरी में ट्रंप से मुलाक़ात करने अमेरिका गए थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने और साथ ही भारत पर अमेरिकी टैरिफ़ को कम करते हुए 18 प्रतिशत करने की जानकारी दी.

हालांकि ट्रेड डील की विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री समेत भारत सरकार के कई मंत्रियों ने इसे एक ‘बड़ी उपलब्धि’ बताया है.

लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने दावा किया था कि इस ट्रेड डील में किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों को नज़रअंदाज़ किया गया है.

इसका जवाब देते हुए भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने अपने एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टरों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया है.

पीयूष गोयल ने कहा कि ट्रेड डील पर अंतिम दौर की बातचीत में ब्योरे तय किए जा रहे हैं और बहुत जल्द भारत और अमेरिका की ओर से इस पर एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा.

By admin