• Wed. Apr 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका ख़ार्ग द्वीप पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश कैसे कर सकता है?

Byadmin

Mar 31, 2026


खार्ग द्वीप तेल निर्यात

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, ईरान का लगभग 90% तेल निर्यात ख़ार्ग द्वीप से ही होता है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह उत्तरी खाड़ी में ईरान के अहम तेल निर्यात टर्मिनल, ख़ार्ग द्वीप पर क़ब्ज़ा करने के लिए सैनिक भेज सकते हैं.

तो इसके पीछे क्या वजह है, यह कैसे काम करेगा और इसके क्या जोखिम हैं?

दरअसल ख़ार्ग द्वीप लंबे समय से ईरान के तेल निर्यात का मुख्य रास्ता रहा है. यह द्वीप समुद्र के किनारे स्थित है, जहां पानी इतना गहरा है कि बहुत बड़े टैंकर, जिन्हें वेरी लार्ज क्रूड कैरियर्स (वीएलसीसी) कहा जाता है, उन पर तेल लोड किया जा सकता है.

ये टैंकर लगभग 20 लाख बैरल तक तेल ले जा सकते हैं. ईरान के क़रीब 90% तेल निर्यात इसी ख़ार्ग द्वीप से होकर गुज़रता है.

By admin