• Thu. Apr 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका ने कहा- नहीं बढ़ेगी रूस से तेल ख़रीद पर छूट, भारत पर क्या हो सकता है असर?

Byadmin

Apr 16, 2026


अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि अमेरिका रूस और ईरान से तेल ख़रीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा



इमेज स्रोत, @SecScottBessent

इमेज कैप्शन, अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि अमेरिका रूस और ईरान से तेल ख़रीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ट्रंप प्रशासन ने भारत को पिछले महीने रूस से कच्चा तेल ख़रीदने की छूट दी थी. यह छूट बीते सप्ताह समाप्त हो गई.

अब अमेरिका ने कहा है कि वह रूस और ईरान के कच्चे तेल की ख़रीद को लेकर प्रतिबंधों में छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा.

वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में मची उथल-पुथल के बीच अमेरिका के ट्रेज़री सचिव (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट किया है कि 11 मार्च 2026 से पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए दी गई रियायतें अब समाप्त हो चुकी हैं.

अमेरिका के इस फ़ैसले के असर भारत पर पड़ सकता है और भारतीय रिफाइनरियों के लिए भविष्य की आपूर्ति को लेकर चुनौतियां बढ़ सकती हैं.

अगस्त 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगा दिया था. यह दुनियाभर के देशों पर लगे सबसे ज़्यादा टैरिफ़ में से एक था. इसमें भारत पर रूसी तेल ख़रीदने की वजह से लगा 25 फ़ीसदी अतिरिक्त टैरिफ़ भी शामिल था.

By admin