• Tue. Feb 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ़ घटाकर 18 फ़ीसदी किया, ट्रंप बोले- ट्रेड डील पर भी बनी सहमति

Byadmin

Feb 3, 2026


ट्रंप और मोदी

इमेज स्रोत, @USAmbIndia

इमेज कैप्शन, ट्रंप और पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टैरिफ़ को लेकर जानकारी दी है

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ़ को घटाकर 18 फ़ीसदी कर दिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है. हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री के एक्स पोस्ट में ट्रेड डील को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, इसके तहत अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ़ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है.

वहीं पीएम मोदी ने कहा, “यह जानकर खुश हूं कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है.”

By admin