• Thu. Apr 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका मध्य पूर्व में स्पेशल फ़ोर्सेज़, मरीन्स और एयरबोर्न सैनिक क्यों भेज रहा है?

Byadmin

Apr 2, 2026


अमेरिकी मरीन

इमेज स्रोत, Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र में कम से कम 8000 अमेरिकी सैनिकों के पहुंचने की उम्मीद है

31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट पहले से वहां मौजूद है, और 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन की इकाइयां भी वहां पहुंच रही हैं.

अमेरिका में बीबीसी के सहयोगी सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक़, अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज़ नेवी सील्स और आर्मी रेंजर्स को भी इस इलाक़े में तैनात किया गया है.

पहले से तैनात सैनिकों के उलट इन यूनिट्स को ज़मीनी ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

अब तक अमेरिका और इसराइल ने ईरान की ज़मीन पर बड़े स्तर पर ज़मीनी कार्रवाई से परहेज़ किया है.

कुल मिलाकर कम से कम 8,000 सैनिक फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र में पहुंचेंगे. हर मरीन ग्रुप में लगभग 2,500 सैनिक और 3,000 से 4,000 एयरबोर्न सैनिक होंगे.

By admin