• Thu. Sep 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास, 100% तक टैरिफ़ का प्रावधान, भारत ने दिया ये जवाब

Byadmin

Sep 17, 2026


रूस सैंक्शन बिल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी प्रतिनिधि मार्सी कैप्चर (डेमोक्रेट-ओहायो) 16 सितंबर, 2026 को वॉशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल में सदन से रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध पारित किए जाने के बाद बोलती हुईं. इस बिल का समर्थन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने भी किया
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेंटेटिव) ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले एक बिल को 262-159 मतों से पारित कर दिया है.

यह बिल ट्रंप प्रशासन को रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले पाँच सबसे बड़े ख़रीदार देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है.

इन देशों में भारत भी शामिल है. आधिकारिक तौर पर इसे लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशा एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 के नाम से जाना जाता है.

इसके तहत चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान भी संभावित रूप से निशाने पर आ सकते हैं. यह बिल पहले ही सीनेट में भारी बहुमत से पारित हो चुका है, इसलिए अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा.

हालांकि, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप को रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने के लिए बाध्य नहीं करता है.

By admin