• Sun. Jun 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका से जल्द समझौता होने की उम्मीद के बीच ईरान ने कैसे एक सीमारेखा तय कर दी है

Byadmin

Jun 14, 2026


ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत

इमेज स्रोत, WANA/REUTERS

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी (बाएं) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची (बीच में) के साथ. पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई है

    • Author, बीबीसी मॉनिटरिंग
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

समाचार एजेंसी ने 12 जून को कहा कि युद्ध समाप्त करने से जुड़े किसी भी मेमोरेंडम (एमओयू) का अंतिम मसौदा तब तक जारी नहीं किया जाएगा, जब तक दोनों पक्ष औपचारिक रूप से उसे मंजूरी नहीं दे देते.

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश समझौते के क़रीब हैं. इस पर दस्तख़त होते ही होर्मुज़ स्ट्रेट फिर खोल दिया जाएगा.

12 जून को ही समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक पश्चिमी सूत्र के हवाले से ख़बर दी कि जिनेवा में रविवार तक इस मेमोरेंडम पर दस्तख़त हो सकते हैं. हालांकि मेमोरेंडम की भाषा को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

एक दिन पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा था कि ईरान अभी किसी समझौते को लेकर अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा है.

By admin