• Fri. Nov 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद क्या ट्रंप से दूरी बना रहे हैं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस?

Byadmin

Nov 5, 2026


मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का ईरान युद्ध को ज़िम्मेदार ठहराना चर्चा का विषय बना हुआ है (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का ईरान युद्ध को ज़िम्मेदार ठहराना चर्चा का विषय बना हुआ है (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को वॉशिंगटन में हलचल मचा दी. उन्होंने मिडटर्म चुनाव में अपनी पार्टी की हार के लिए सीधे तौर पर ईरान युद्ध को ज़िम्मेदार ठहराया.

उनके इस बयान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दूरी बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

माना जा रहा है कि वेंस 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की तैयारी कर सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क़रीब 600 शब्दों के एक बेहद नपे-तुले बयान में उपराष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि 2024 में ट्रंप को वोट देने वाले मतदाताओं ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का साथ छोड़ दिया.

उन्होंने लिखा, “हमारी हार की वजह युद्ध है. राष्ट्रपति ने ख़ुद कल रात यह बात कही थी.”

By admin