• Sat. Feb 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी मीडिया ने बताया- सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ़ रद्द करने के फ़ैसले का असर क्या होगा और भारत समेत बाक़ी देश क्यों नहीं मना रहे जश्न

Byadmin

Feb 21, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप के टैरिफ़ के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से सिर्फ़ आर्थिक ही नहीं बल्कि कई अन्य जटिलताएं पैदा होंगी

पढ़ने का समय: 9 मिनट

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की टैरिफ़ नीति को अवैध बताकर रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले से ट्रंप के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के जजों पर हमला बोल रहे हैं.

ट्रंप ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को हास्यास्पद बताया.

उन्होंने कहा, “मुझे अदालत के कुछ सदस्यों पर शर्म आती है. हमारे देश के लिए जो सही है, उसे करने का साहस न दिखाने पर बिल्कुल शर्म आती है.”

उन्होंने जजों पर व्यक्तिगत हमला बोला और रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों की ओर से नियुक्त जजों को भी नहीं छोड़ा.

By admin