• Wed. Feb 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी मीडिया भारत से ट्रेड डील को किसके पक्ष में ज़्यादा झुका हुआ बता रहा है और क्यों?

Byadmin

Feb 4, 2026


व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने इस डील को अमेरिकी कारोबारियों, कामगारों और उपभोक्ताओं की जीत बताया है.

इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images

इमेज कैप्शन, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने इस डील को अमेरिकी कारोबारियों, कामगारों और उपभोक्ताओं की जीत बताया है.

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को जिस ट्रेड डील की घोषणा डोनाल्ड ट्रंप ने की उसे लेकर बहस हो रही है कि यह किसके पक्ष में ज़्यादा झुकी हुई है.

ट्रंप ने भारत पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया था, जिसे अब घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्वागत किया है. 50 प्रतिशत की तुलना में 18 प्रतिशत टैरिफ़ भले कम लग रहा है लेकिन कई विश्लेषक ट्रंप के पहले वाले टैरिफ़ का हवाला देते हुए 18 प्रतिशत को भी बहुत ज़्यादा बता रहे हैं.

2012 से 2014 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कम्युनिकेशन एडवाइजर रहे पंकज पचौरी ने एक्स पर लिखा है, ”अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान 2004 तक भारत पर औसत अमेरिकी टैरिफ़ 3.31% थे.”

”यही टैरिफ़ उस समय भी लागू था, जब भारत के परमाणु कार्यक्रम के बाद प्रतिबंध लगाए गए थे. 2014 तक मनमोहन सिंह के अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद औसत टैरिफ़ घटकर 2.93% रह गए. अब हम 18% टैरिफ़ का जश्न मना रहे हैं.”

By admin