• Thu. Mar 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर से ज़्यादा की मांग रखी’: रिपोर्ट

Byadmin

Mar 19, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के साउथ पार्स गैस फ़ील्ड पर हमले के बाद बुधवार को क़तर के सबसे बड़े एनर्जी प्लांट पर ईरान ने हमला किया था

दुनिया के सबसे बड़े ग़ैस फ़ील्ड में शुमार ईरान के साउथ पार्स पर हमले को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है.

इस हमले के जवाब में ईरान ने बुधवार रात क़तर के सबसे बड़े एनर्जी क्षेत्र रास लाफ़ान पर हमला किया जिसमें काफ़ी नुक़सान की ख़बरें हैं.

ट्रंप ने अपने सोशल ट्रुथ अकाउंट पर लिखा, “मध्य पूर्व में हुई घटनाओं को लेकर ग़ुस्से में इसराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फ़ील्ड नामक एक बड़े ठिकाने पर हमला किया. पूरे क्षेत्र का केवल एक छोटा हिस्सा ही प्रभावित हुआ है. अमेरिका को इस ख़ास हमले की कोई जानकारी नहीं थी और क़तर का इससे किसी भी तरह का कोई लेना देना नहीं था, न ही उसे इस हमले की पहले से कोई जानकारी थी.”

“दुर्भाग्य से, ईरान को इन तथ्यों की जानकारी नहीं थी और उसने बिना उचित कारण के क़तर के एलएनजी गैस ठिकाने के एक हिस्से पर हमला कर दिया. अब इस बेहद अहम और क़ीमती साउथ पार्स फ़ील्ड पर इसराइल की ओर से कोई और हमला नहीं किया जाएगा, जब तक कि ईरान कोई अविवेकपूर्ण क़दम उठाते हुए एक निर्दोष देश क़तर पर हमला नहीं करता.”

ट्रंप ने लिखा, “ऐसी स्थिति में, अमेरिका, इसराइल की मदद या सहमति के साथ या बिना उसके भी, साउथ पार्स गैस फ़ील्ड को पूरी ताक़त के साथ नष्ट कर देगा, ऐसी ताक़त के साथ जिसे ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा.”

मैं इस स्तर की हिंसा और तबाही को मंजूरी नहीं देना चाहता, क्योंकि इसके ईरान के भविष्य पर लंबे समय तक असर होंगे. लेकिन अगर क़तर के एलएनजी ठिकाने पर फिर हमला होता है, तो मैं ऐसा करने में हिचकिचाऊंगा नहीं.”

By admin