• Sat. Mar 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अरबों से खरबों का सफ़र:19 साल में 36 गुना बढ़ गई आईपीएल की इस टीम की क़ीमत

Byadmin

Mar 28, 2026


2 अप्रैल 2019 की इस तस्वीर में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे एक दूसरे को पौधे देते दिख रहे हैं.

इमेज स्रोत, Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, 2 अप्रैल 2019 की इस तस्वीर में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे

क्रिकेट की सबसे अमीर लीग आईपीएल में पहली बार की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) रिकॉर्ड क़ीमत में बिकी हैं.

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग और इसे चलाने वाली संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन भारतीय मीडिया में इससे जुड़ी ख़बरें चल रही हैं.

आरसीबी को आदित्य बिड़ला समूह के नेतृत्व में ख़रीदने वाले कंसोर्टियम के अनुसार, यह डील लगभग 16,500 करोड़ रुपये (1.78 अरब डॉलर) में हुई है.

वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को ख़रीदने के लिए 1.63 अरब डॉलर की कामयाब बोली लगाई.

‘450 करोड़ का निवेश 16,500 करोड़ में बदल गया’

आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 सीज़न की विजेता रही है

इमेज स्रोत, Pankaj Nangia/Getty Images

इमेज कैप्शन, आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 सीज़न की विजेता रही है

आरसीबी ख़रीदने वाले ग्रुप ‘आदित्य बिड़ला समूह’ की वेबसाइट के अनुसार, “आदित्य बिड़ला समूह, टाइम्स ऑफ़ इंडिया समूह, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी, बीएक्सपीई (ब्लैकस्टोन) ने आरसीबी का 100 फ़ीसदी मालिकाना हक़ हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.”

By admin